Rashifal 16 January जानें सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए | NBT Life
आज 16 जनवरी है सोमवार का दिन है और आज के दिन भी चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। आज सप्ताह का पहला दिन है इसलिए आइए जानने की कोशिश करते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि वालों को आज आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और हर काम खुद ही करना पसंद करेंगे। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मिलकर प... और पढ़े
वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक मजबूती हो सकती है, जिसमें ग्रहों का सहयोग मिलेगा। आपके पास धन का आगमन का योग बनेगा, जिससे अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होते रहेंगे। किसी जमीन-जायदाद के सिलसिले में पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। पित... और पढ़े
मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। खुद पर विश्वास करेंगे तो मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे, जिससे स्थितियां भी साफ नजर आएंगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। व्यापारिक ऑर्डर पूरे होने में सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। अचानक से कुछ खर्चे आएंगे ... और पढ़े
कर्क राशि वाले आज सर्द मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, जिससे विरोधी भी तारीफ करते नजर आएंगे। व्यापार में कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। आमदनी ... और पढ़े
सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में आज अच्छा सुधार होगा, जिससे आपकी रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं, जिससे मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की... और पढ़े
कन्या राशि वालों को आज मन से किए गए कार्यों का फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफ़ा होगा और सरकार की ओर से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे परि... और पढ़े
तुला राशि वालों का दिन आज पहले से बेहतर रहेगा। सुबह से ही किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगा। नौकरी पेशा जातक रोजगार में बदलाव की योजना बनाएंगे, जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुरा... और पढ़े
वृश्चिक राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी वजह से अटक सकता है, इसलिए धैर्य रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और विरोधी भी हावी रहेंगे, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वा... और पढ़े
धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थिति आज अनुकूल रहने वाली है। व्यापार से अच्छा मुनाफा मिलेगा लेकिन काम पर नजर बनाए रखें। कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्चे भी करने होंगे। व्यापार में निवेश भी करेंगे और बैंक में कुछ जमा भी कर सकते हैं। यानी आज आप आर... और पढ़े
मकर राशि वालों का दिन आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। एक ओर जहां आपके विरोधी सिर उठाने को कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी ओर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप कुछ नया करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए न तो आपके पास समय होगा और न ही आज उतना धन, इसलिए खुद को थोड़ा... और पढ़े
कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। नवविवाहित जातकों को आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे रचनात्मकता से आपको खुश कर सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सर्द मौसम की वजह से कमर और कंधों में दर्द परेशान... और पढ़े
मीन राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने परिवार को महत्व देंगे और जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन घरेलू जरूरतें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल होंगे, जिससे कोई बड़ी समस्या स... और पढ़े
0 टिप्पणियाँ: